नवरात्रि पर शुद्धता की गारंटी: प्रकाश आभूषण केंद्र में केवल HUID हॉलमार्क गहने
जाल्हूपुर बाज़ार में ग्राहकों को मिल रहा है हर गहने पर यूनिक आईडी नंबर और शुद्धता का भरोसा
चिरईगांव/जाल्हूपुर. नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही 
सोने–चाँदी की खरीदारी में रौनक बढ़ गई है। इसी बीच जाल्हूपुर बाज़ार स्थित प्रकाश आभूषण केंद्र ने ग्राहकों के लिए भरोसे की सौगात दी है। यहाँ मिलने वाले हर गहने पर सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त HUID हॉलमार्क की शुद्धता की मुहर लगी है।
दुकान संचालक प्रो. ओमप्रकाश (मुन्ना सेठ) ने बताया कि अब प्रत्येक गहना एक यूनिक आईडी नंबर से लैस होता है, जिससे उसकी शुद्धता और असलीपन की गारंटी मिलती है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि शक्ति और विश्वास का पर्व है, ऐसे में गहनों की खरीदारी भी पूरी तरह विश्वास और पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए।

उन्होंने आगे बताया कि ग्राहक अब बिना किसी शक और धोखे के गहनों की खरीदारी कर सकते हैं। HUID हॉलमार्क गहनों से यह सुनिश्चित होता है कि खरीदार को शुद्ध सोना ही मिले।
स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों ने भी प्रकाश आभूषण केंद्र की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि अब सोने की खरीदारी और अधिक सुरक्षित तथा निश्चिंत होकर की जा सकती है।
📍 प्रकाश आभूषण केंद्र – जाल्हूपुर बाज़ार👤 प्रो. ओमप्रकाश (मुन्ना सेठ)📞 8353940362





