Thursday, February 26, 2026

वनांचल को मिला फोर जी कनेक्टिविटी स्वदेशी तकनिक से हुवा उद्घाटन

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली से

चंदौली के जमसोती पथरौरा हिनौता घाट चकरघट्टा आदि ग्रामों में बीएसएनएल के 4G कनेक्टिविटी का हुआ उद्घाटन

माननीय प्रधानमंत्री ने स्वदेशी तकनीक से लगभग 37,000
करोड़ रुपए लागत से निर्मित 97,500 BSNL फोरजी टावर का किए उद्घाटन
दूर दराज गांवों सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा बेहतर कनेक्टिविटी 18,900 से अधिक फोर जी साइटों को वित्तपोषित किया गया ।
उद्घाटित होने वाले मोबाइल टावरों में चंदौली जिले के जमसोती में पहले से किसी कंपनी का टावर उपलब्ध नहीं था
वहां पहले से बीएसएनएल के 4G कंपनी का टावर उपलब्ध है दूरसंचार मंत्रालय के निर्देशानुसार दूर दराज के नक्सल प्रभावित इलाकों को चुना जाना था जहां किसी कंपनी का मोबाइल टावर न हो।
जिलाधिकारी ने बताया कि चंदौली, मिर्जापुर एवं सोनभद्र में कुल 128, 4 जी मोबाइल टावर बीएसएनएल की तरफ से लगाये गए है जो पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। चंदौली में नौ 4जी स्टेशन टावर एवं छः LWE 4G टावर, मिर्जापुर में इकतालीस 4जी स्टेशन टावर एवं छः LWE 4G टावर तथा सोनभद्र में छियासठ LWE 4G टावर लगाये गए है। चंदौली के जमसोती, पथरौर, हिनौत घाट, चक्रघंटा आदि एवं मिर्जापुर सोनभद्र के मडपा, नकटवर, चाँची कलांन, वरवारी, सिरिया, रानितली, आदि ग्रामो में बीएसएनएल के 4जी टावर लगाया गया है।

श्री नरेन्द्र मोदी, मा० प्रधानमंत्री द्वारा यह उद्घाटन दिनांक 27-09-2025 को ओड़िसा के झारसुगुडा में आयोजित हुआ जिसका सीधा प्रसारण 150 से ज्यादा 4जी टावर साइट्स पर किया गया। इस कार्यक्रम में 7 राज्यों उत्तर प्रदेश, आसाम, राजस्थान, बिहार, गुजरात, आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र के मा० मुख्य मंत्री, केंद्रीय दूर संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं कई केंद्रीय मंत्री भी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में भी इस कार्यक्रम का आयोजन एवं सीधा प्रसारण हुआ जिसमें श्री योगी आदित्यनाथ, मा० मुख्यमंत्री उतर प्रदेश, श्री पंकज चौधरी, केंद्रीय वित राज्य मंत्री, श्री ब्रजेश पाठक, मा० उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण आदि सम्मिलित हुए

मा० प्रधानमंत्री के जमसोती में हुए विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चंदौली के जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगे, बीएसएनएल वाराणसी के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक एम. के. सिंह, सहायक महाप्रबंधक मान सिंह पटेल और TCS की तरफ से श्री बलवंत सिंह एवं संतोष आदि उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का आयोजन राजदारी रिजॉर्ट में किया गया

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir