चिरईगांव/वाराणसी-* ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगांव में आयोजित फाउंडेशन लिट्रेसी एण्ड न्यूमेरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हो गया।प्रशिक्षण में ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षकों को आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल विकसित करने की नवीन तकनीकों से अवगत कराया। बच्चों में पढ़ने-लिखने की रुचि बढ़ाने, खेल-आधारित गतिविधियों और शिक्षण-अधिगम सामग्री के प्रयोग पर विशेष बल दिया गया।
समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एफएलएन जन कार्यक्रम का उद्देश्य “हर बच्चा पढ़े, हर बच्चा बढ़े” के लक्ष्य को साकार करना है। शिक्षकों ने भी संकल्प लिया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को लागू कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह के नेतृत्व में होने वाले प्रशिक्षण के संदर्भ दाता के रूप में श्रीनिवास सिंह,रश्मि त्रिपाठी,रविंद्र यादव, एवं उमेश त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
इस दौरान इस आलोक मौर्य, बीएन यादव,धर्मेन्द्र कुशवाहा,आमरा जमाल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।





