दक्षिणी विधायक संग वार्ड प्रवास में शामिल हुए मंडलायुक्त
75 दिवसीय वार्ड प्रवास के 71वे दिन विधायक ने किया मध्यमेश्वर वार्ड में प्रवास
*जेड चलाया स्वच्छता अभियान, किया जन संपर्क एवं वृक्षारोपण*
काशी। दक्षिणी विधानसभा में दिनांक 20 जुलाई से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक 75 दिवसी वार्ड प्रवास का कार्यक्रम क्षेत्र के विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। जिसमें नगर निगम के, जलकल के अधिकारी भी साथ में रहते हैं। कार्यक्रम में अलग-अलग वार्डों में अलग-अलग दिवस भ्रमण का कार्यक्रम होता है। जिसमें क्षेत्र की समस्यायों पेयजल, गली की पटिया, सीवर, नाली आदि का निस्तारण साथ चल रहे अधिकारियों से करने का निर्देश दिया जाता है। साथ ही साथ जो बड़ी समस्या या बड़े कार्य होते हैं उसे संबंध में भी संबंधित अधिकारियों से वार्ता करके या आवश्यक धन यदि विधायक निधि से संभव होता है तो अवमुक्त किया जाता है। भ्रमण के दौरान पूरे समय गलियों में स्वच्छता का कार्यक्रम भी होता है एवं नित्य पांच वृक्ष लगाने का कार्यक्रम किया जाता है।
आज लगातार 71 दिन प्रवास के पूर्ण हुए । क्षेत्रीय विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने आज मध्यमेश्वर मंडल के मध्यमेश्वर वार्ड में प्रवास किया । प्रवास में विधायक संग मंडलायुक्त एस राजलिंगम भी शामिल हुए । वार्ड प्रवास के कार्यक्रम के निहित मैदागिन पेट्रोल पम्प से स्वच्छता अभियान आरम्भ हुआ । विधायक डा नीलकंठ तिवारी एवं मंडलायुक्त से रामलिंगम ने विभिन्न गलियों में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया । मैदागिन से दारानगर की तरफ़ जाने वाली सड़क काफ़ी जगह छतिग्रस्त हो गई है । उक्त मार्ग को शीघ्र दुरुस्त करने हेतु विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने मौके पर उपस्थित मंडलायुक्त से चर्चा की । इसके अलावा विधायक ने क्षेत्रीय जनता संपर्क कर उनका हाल चल जाना तथा प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया ।
इसके अलावा विधायक ने भारतेंदु उद्यान का भी निरीक्षण किया । उद्यान में प्रस्तावित विकास कार्यों के बारे में मंडलायुक्त से चर्चा हुई । जल्द ही उक्त उद्यान को नवीन स्वरूप प्रदान होगा । उद्यान में विधायक एवं मंडलायुक्त ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया ।
इसके बाद गणेश गंज बाड़ा में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
चौपाल के बाद स्थानीय व्यापारियों से संपर्क कर घटी जीएसटी दर के बारे में चर्चा की । सभी व्यापारियों ने एक सुर में प्रधानमंत्री मोदी को जीएसटी दर घटाने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया ।
कार्यक्रम में विधायक संग मंडलायुक्त के अलावा अपर नगर आयुक्त, ज़ोनल अधिकारी, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया, राहुल मिश्रा, बृजेश जायसवाल, विनोद गुप्ता आदि शामिल रहे ।





