“ब्लाक प्रमुख संग क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सुना मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद
चिरईगांव/वाराणसी।
स्थानीय विकास खंड के सभागार में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संवाद लाइव प्रसारित किया गया। चिरईगांव ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद, देवरिया, आजमगढ़ के अलावा वाराणसी जनपद की काशी विद्यापीठ ब्लाक प्रमुख रेनू पटेल से सीधे संवाद किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर ग्रामीण हाट, सामुदायिक केंद्र जैसे जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही केवल सरकारी धन पर निर्भर रहने के बजाय रोजगारपरक व विकासपरक योजनाएँ शुरू कर पंचायतों को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता बताई।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत कमलेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, नीतेश सिंह, अंकित सिंह राजेश उपाध्याय, परमानंद गिरी, संजीव, राहुल यादव, मनोज यादव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।





