Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

विश्व हृदय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

प्रेस विज्ञप्ति

 

विश्व हृदय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली –

 

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आज आयोजित रैली सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह रैली पिछले 15 वर्षों से निरंतर चल रही है और इस बार भी डॉ. आशुतोष, डॉ. पल्लवी, श्री नूपुर (एचआर डायरेक्टर) सहित सभी मरीजों, जागरूकता से जुड़े नेताओं और पैनेशिया अस्पताल के सभी स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। डॉ पल्लवी मिश्रा ने कहा कि यह अभियान हमारे समाज में हृदय स्वास्थ्य के महत्व को समझाने और दिल से जुड़ी बीमारियों को रोकने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस अवसर पर डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा, “हृदय रोग रोकथाम के लिए नियमित जांच, सही आहार, व्यायाम और तनाव मुक्त जीवन अत्यंत आवश्यक हैं।इसी संदेश के साथ यह रैली आयोजित कर रहे हैं और इसके सकारात्मक प्रभाव को समाज में देख पा रहे हैं। डॉ. पल्लवी ने सभी से अपील की कि वे इस जागरूकता को अपने परिवार और समाज में भी फैलाएं क्योंकि स्वस्थ हृदय ही खुशहाल जीवन की नींव है। एचआर डायरेक्टर श्रीमती नूपुर ने कहा, “पैनेशिया अस्पताल में हम हमेशा से स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते रहे हैं। इस रैली के माध्यम से न केवल हमारे कर्मचारी बल्कि पूरे समाज में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का हमारा प्रयास जारी है। हम अपने कर्मचारियों और समाज को स्वस्थ और सशक्त देखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस रैली ने पुनः यह स्पष्ट किया कि दिल हमारी सबसे महत्वपूर्ण धरोहर है, जिसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। पैनेशिया अस्पताल पिछले डेढ़ दशक से इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। इस रैली से मिले सशक्त संदेश से हर व्यक्ति अपने और अपने परिवार के हृदय स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेगा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएगा।

 

धन्यवाद।

प्रबंधन, पैनेशिया अस्पताल, वाराणसी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir