Thursday, February 26, 2026

बनारस में जल्द दौड़ेगा भारत का पहला अर्बन रोपवे, मिलेगा जाम से राहत ।

बनारस में जल्द दौड़ेगा भारत का पहला अर्बन रोपवे, मिलेगा जाम से राहत ।

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशीवासियों को जल्द ही देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे मिलने जा रहा है। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि परियोजना पूरी तरह सुरक्षित, स्वचालित और आधुनिक तकनीक पर आधारित होगी।

 

उन्होंने कहा कि रोपवे से जुड़ी भ्रांतियां निराधार हैं। इसमें चलने वाले गोंडोला पूरी तरह मैकेनाइज्ड होंगे और यात्रियों को दरवाजे या किसी संचालन प्रणाली को छूने की अनुमति नहीं होगी। इससे सुरक्षा का उच्चतम स्तर सुनिश्चित रहेगा।

 

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किराया भी किफायती रखा जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस परिवहन का लाभ उठा सकें। परियोजना का संचालन करने वाली कंपनी को यह जिम्मेदारी दी जाएगी कि वह यात्रियों की हर सुविधा का ध्यान रखे।

 

रोपवे स्टेशनों पर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कमर्शियल स्पेस विकसित किए जाएंगे, जिससे लोगों को अन्य जरूरी सेवाएं भी मिल सकें।

 

उपाध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी की तंग गलियों और बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए रोपवे यातायात की बड़ी समस्या का समाधान बनेगा। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ पर्यटकों को भी सीधी राहत मिलेगी।

 

उन्होंने विश्वास जताया कि नए साल की शुरुआत में ही काशीवासियों को इस अनोखी परिवहन प्रणाली का लाभ मिलने लगेगा। यह परियोजना न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश के लिए शहरी परिवहन का मॉडल साबित होगी।

चंदौली से अनिल कुमार उपाध्याय के एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir