Thursday, February 26, 2026

“श्री त्यागी बाबा रामलीला समिति गोबरहां में हुआ सीताहरण-नककटैया लीला का मंचन, शूर्पणखा की रंग-बिरंगी अदा ने बाँधा समा

“श्री त्यागी बाबा रामलीला समिति गोबरहां में हुआ सीताहरण-नककटैया लीला का मंचन, शूर्पणखा की रंग-बिरंगी अदा ने बाँधा समा

 

वाराणसी।गोबरहा

श्री त्यागी बाबा रामलीला समिति गोबरहां, वाराणसी के तत्वावधान में आज रामलीला मंचन के अंतर्गत सीताहरण एवं नककटैया प्रसंग का सफल आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री बलभद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस लीला में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी।

राम का अभिनय आयुष सिंह, सीता जी का अभिनय अनुज मिश्रा और लक्ष्मण जी की भूमिका रुद्र मिश्रा ने निभाई। मंचन के दौरान कलाकारों ने जीवंत अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

विशेष आकर्षण रहा जब शूर्पणखा ने मंचन के दौरान दर्शकों पर रंग (कलर) फेंककर खूब लुभाया। इस अनोखी प्रस्तुति से पूरा पंडाल तालियों और हंसी-ठिठोली से गूंज उठा।

कार्यक्रम में समिति के सक्रिय कार्यकर्ता सबलू सिंह, राहुल यादव, गोलू सिंह, गंगाधर मिश्रा, शिवशंकर सिंह, विवेक यादव, यदुनाथ प्रसाद, महेंद्र नारायण सिंह, धीरेन्द्र यादव, गुड्डू यादव, मायाशंकर मिश्र एवं समस्त ग्रामवासी शामिल रहे।

 

लीला के अंत में जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण राममय हो गया।

कल मंचन होगा— जटायु मरण एवं राम-रावण युद्ध का प्रथम प्रसंग।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir