Thursday, February 26, 2026

सिकंदरपुर में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव की गूंज

चन्दौली जिले के सिकंदरपुर में श्री दुर्गा पूजा महोत्सव की गूंज

सिकंदरपुर – शारदीय नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा समिति, सिकंदरपुर द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक अनुष्ठान रहा, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी मंच बना।

मंचीय कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह चौहान “निरहू” की भक्ति प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। भक्तों की भारी भीड़ रही, यह भक्तों की भीड़ प्रमाणित करती है कि लोकभक्ति और संस्कृति आज भी जनमानस को जोड़ने का सशक्त माध्यम है।

पूजा-अर्चना के दौरान दिखाई देने वाली श्रद्धा और उत्साह, समाज में धार्मिक समरसता और नैतिक मूल्यों की गहरी जड़ों को प्रकट करते हैं। उल्लेखनीय है कि चकिया प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया। यह उदाहरण दर्शाता है कि जब प्रशासन और समाज साथ खड़े हों, तब धार्मिक आयोजन केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि अनुशासन और सहयोग का भी संदेश देता हैं।

चंदौली से ~ अभिषेक उपाध्याय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir