Thursday, February 26, 2026

चप्पल दिखाकर भड़के सपा के पूर्व विधायक, बोले- “पंप कैनाल नहीं चला तो इसी से होगी बात”

चप्पल दिखाकर भड़के सपा के पूर्व विधायक, बोले- "पंप कैनाल नहीं चला तो इसी से होगी बात"

👉 चंदौली से बड़ी खबर

चप्पल दिखाकर भड़के सपा के पूर्व विधायक, बोले- “पंप कैनाल नहीं चला तो इसी से होगी बात”

चंदौली। बरहनी विकासखंड के चारी गांव में पंप कैनाल बंद होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेत सूख रहे हैं और सिंचाई ठप पड़ी है। किसानों की समस्या सुनकर पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया।

उन्होंने मौके पर लघु डाल विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर जमकर हमला बोला। पूर्व विधायक ने चप्पल निकालते हुए चेतावनी दी – “अगर तीन दिन में पंप कैनाल चालू नहीं हुआ तो अधिकारियों से इसी से बात होगी।”

पूर्व विधायक का यह बयान और चप्पल दिखाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में किसानों को सिंचाई संकट से राहत दिलाने के लिए करीब 34 करोड़ की लागत से इस पंप कैनाल योजना को शुरू कराया गया था, लेकिन आज विभागीय उदासीनता के कारण वही योजना किसानों के लिए मुसीबत बन गई है।

गांव के किसानों ने बताया कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर मनोज सिंह डब्लू ने नाराजगी जताते हुए कहा – “जब फसल सूख जाएगी, तब पानी देने का कोई मतलब नहीं रहेगा। जिले में किसानों का दर्द समझने वाला कोई नहीं है।”

📌 अब देखना यह होगा कि पूर्व विधायक की इस कड़ी चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आता है या किसानों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।

  • रिपोर्ट: शिवम् विश्वकर्मा

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir