Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

ताजा न्यूज़
वाराणसी: सिगरा-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर स्थित सिद्धगिरी बाग मोहल्ले में शुक्रवार दिन और रात को भारी बारिश के दौरान एक मकान का कुछ हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया, घटना होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मकान पुराना होने के कारण लगातार हो रही बारिश का दबाव झेल नहीं पाया और अचानक दीवार का हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति उस हिस्से के पास मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
मलबा गिरने से मुख्य मार्ग पर आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। जिसकी सूचना नगर आयुक्त नगर निगम को स्थानीय लोगों ने दिया नगर आयुक्त में लोगों को अस्वस्थ किया कि जल्द से जल्द टीम भेज कर मालवा साफ कराया जाएगा।

  UP18 न्यू से पत्रकार

        राकेश कुमार के की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir