चिरईगांव/वाराणसी।
शनिवार को विकास खंड चिरईगांव के सभागार में किसानों को दलहन एवं तिलहन मिनीकिट बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्रम एवं सेवायोजन श्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ अपर कृषि निदेशक (दलहन-तिलहन) श्री अनिल कुमार पाठक, उप कृषि निदेशक श्री अमित जायसवाल तथा जिला कृषि अधिकारी श्री संगम सिंह मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों में चना के 19, मटर के 25, मसूर के 3 और सरसों के 80 किसानों को मिनीकिट बीज वितरित किए गए।
मंत्री श्री अनिल राजभर ने किसानों से समय से बुवाई करने का आग्रह किया और UPAGRIES योजना की जानकारी दी। अपर कृषि निदेशक श्री पाठक ने दलहन-तिलहन फसलों में TSP एवं NPK खाद के प्रयोग हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया।
उप कृषि निदेशक श्री अमित जायसवाल ने फॉर्मर रजिस्ट्री एवं खरपतवार नियंत्रण पर विस्तार से बताया, जबकि जिला कृषि अधिकारी श्री संगम सिंह मौर्य ने सरसों की बुवाई, बीज शोधन एवं बीज उपलब्धता पर विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन राजकीय बीज गोदाम प्रभारी श्री शिवी सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन BTM अनिल सिंह द्वारा किया गया।
इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, निहाल शरण, सुश्री अपराजिता सिंह, इंद्रमणि, संतोष आनंद सहित प्रगतिशील किसान लल्लू प्रसाद वर्मा, नवाब सिंह, विजय बहादुर सिंह, नागेंद्र सिंह, राजकुमार, राजेंद्र, रमाशंकर आदि उपस्थित रहे।





