Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

लखनऊ में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता वॉकथॉन:

लखनऊ में ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता वॉकथॉन:

बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया हिस्सा, एक्सपर्ट बोले- अर्ली डिटेक्शन से बच सकती है जिंदगी
लखनऊ में रविवार को वॉकाथन के जरिए ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। परिवर्तन स्थल से परिवर्तन चौक तक वॉकाथन निकली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस का उद्देश्य महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और समय पर जांच व उपचार के महत्व को उजागर करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के प्रमुख सचिव अमित घोष शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अर्ली डिटेक्शन से ही इस बीमारी से बचा जा सकता है। अक्सर लोग शुरुआत में जांच करने से बचते हैं। इसलिए इस चीज की आवश्यकता है कि समय रहते ही हम इसकी जांच और सही तरीके से इलाज करवाएं। जागरूकता और इलाज के माध्यम से हम बहुत सारी मौतों को टाल सकते हैं। आज बहुत सारे संगठन और समाजसेवी हैं जो इस पर अच्छा काम कर रहे हैं और आम जनता में जागरूकता फैल रहे हैं।

चंदौली से ~ ब्यूरो चीफ परीक्षित उपाध्याय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir