Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

यह एक अनोखा मामला है आपस में बच्चे भी बदले,गए मायके पहुंचते ही पिता ने भगाया

एजेंसी/ललितपुर। बेटियों ने आपस में अपने पति ही बदल लिए। इसके बाद दोनों बहने जब अपने मायके पहुंची तो बेटियों की हरकत पिता को बर्दाश्त नहीं हुई। इस पर पतिा ने उन्हें मायके से भगा कर हमेशा के लिए दरवाजे बंद कर लिए। इस पिता की छोटी बेटी जीजा के साथ भाग गई तो बड़ी बहन ने उसके पति को अपना लिया था। छह महीने बाद भेद तब खुला जब छोटी बेटी पति बने जीजा के साथ मायके पहुंची। पिता को यह नागवार गुजरा और उसने दोनों को भगा कर बेटियों से संबंध तोड़ लिए। पाली थाना अन्तर्गत एक गांव में यह अजब-गजब वाकया सामने आया है।यहां के एक ग्रामीण की दो बेटियों का विवाह अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले युवकों से करीब दस साल पहले हुआ था। शादी के बाद दोनों अपने परिवार के साथ हंसी खुशी रह रही थीं।करीब छह महीने पहले छोटी बहन का जीजा से प्रेम प्रसंग बढ़ा और फिर दोनों भाग गए। कुछ दिनों बाद इन दोनों ने शादी भी कर ली। बड़ी बहन छोटी के पति के साथ दोनों को तलाश करने लगी। मिलने पर दोनों ने शादी कर लेने की बात कही। इस पर बड़ी बहन ने छोटी बहन के पति से संबंध बना लिए। इन लोगों ने भी विवाह कर लिया। बड़ी बहन ने अपने तीन बच्चे छोटी बहन को दे दिए और छोटी बहन से उसके दो बच्चे अपने घर ले आई। इस घटनाक्रम की भनक दोनों बहनों ने अपने मायके के लोगों को नहीं लगने दी।बीते दिनों छोटी बेटी अपने पति के साथ मायके गई तो इस घटनाक्रम का खुलासा हुआ। पिता ने इसे अनैतिक बताकर उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। गांव के लोगों ने इसकी तस्दीक करते हुए कहा कि इसकी चर्चा होने के कारण संबंधित परिवार सार्वजिनक स्थानों पर आने से बच रहा है। इलाके में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। एसओ पाली दीपक कुमार ने कहा कि इस प्रकरण को लेकर अभी तक थाने में कोई शिकायती पत्र नहीं आया है। लेकिन गांव व इलाके में इसकी चर्चा है। एहतियात के तौर पर इसकी जानकारी की जा रही है।

UP 18 न्यूज़ से पत्रकार राकेश कुमार की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir