आदर्श ग्राम बंधवा का माता रानी का मूर्ति विसर्जन सम्पन्न
मिर्जापुर के मझवा ब्लॉक अंतर्गत आदर्श बंधवा का नवरात्रि के दशमी के दिन गणेश जी मां दुर्गा जी लक्ष्मी जी कार्तिकेय जी का मूर्ति विसर्जन भाव भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ, बोल बम सेवा समिति के तत्वाधान में विगत पंद्रह साल से अनवरत माता रानी का जगराता पूजा पाठ और मूर्ति विसर्जन का कार्य चल रहा है नवरात्रि में सप्तमी के दिन मूर्ति की स्थापना की जाती है और शुभ मुहूर्त देखकर माता रानी के मूर्ति का विसर्जन होता है इस धर्म के कार्य में गांव और क्षेत्र के लोगों का विशेष योगदान होता है, इस में बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष महेंद्र शंकर उपाध्याय उर्फ मिंटू उपाध्याय का बहुत बड़ा योगदान होता है , गांव के सभी लोग अपना श्रम दान देकर पूरे कार्य को करते है,




