Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बस चालक की लापरवाही से पाड़िया की मौत, परिजनों को मिला 60 हजार का मुआवजा

ब्रेकिंग न्यूज़ चंदौली:

बस चालक की लापरवाही से पाड़िया की मौत, परिजनों को मिला 60 हजार का मुआवजा

चंदौली। सोमवार रात करीब 9 बजे बबुरी थाना क्षेत्र के गौरी बिंदुपुरवा गांव में बस चालक की लापरवाही से एक पाड़िया की मौत हो गई। बताया गया कि बस संख्या UP65AR0045 के चालक ने रात्रि में वाहन को लापरवाहीपूर्वक बैक किया, जिससे सड़क किनारे बंधी पाड़िया गाड़ी के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा, मुगलसराय क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा  , और अलीनगर SHO अनिल कुमार पांडेय  समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

प्रथमपक्ष भगवानदास यादव पुत्र स्व. होरीलाल यादव निवासी ग्राम गौरी बिंदुपुरवा ने बताया कि दुर्घटना में उसकी पाड़िया की मौत हो गई थी। प्रशासन द्वारा ₹60,000 (साठ हजार रुपए) मुआवजे के रूप में दिए जाने के बाद उन्होंने लिखित रूप से कहा कि अब वे इस संबंध में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते।

👉 रिपोर्ट शिवम् विश्वकर्मा

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir