लहुराबीर से गिरजाघर तक चौड़ी होगी सड़क
वाराणसीः श्रीकाशी विश्वनाथ धाम, गंगा आती और नौका विहार के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों की सुविधा को लेकर लहुराबीर से गिरजाघर चौराहे तक सड़क 14 मीटर चौड़ी होगी। डिवाइडर से दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई सात-सात मीटर होगी। करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क विभिन्न स्थानों पर छह सौ मीटर लंबी सड़क साढ़े चार से पांच मीटर चौड़ी है। इससे वहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। बिजली के खंभे समेत अन्य निर्माण भी है। इस मार्ग को प्रस्तावित दालमंडी सड़क चौड़ीकरण से जोड़ा जाएगा। दोनों सड़कों के चौड़ीकरण के साथ वीआइपी सड़क के नाम से जाना जाएगा। मैदागिन चौराहे से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचने में वीआइपी को दिक्कत होती है। पहले इस मार्ग चौड़ाई 18 मीटर प्रस्तावित थी लेकिन ज्यादा निर्माण नहीं टूटे, इसको देखते हुए चौड़ाई चार मीटर कम कर दी गई है।
भूमिगत होंगे बिजली के तार
सडक चौड़ीकरण में बिजली के तार और खंभे अधिक आ रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने अपने स्तर से सर्वे करने के साथ यूटिलिटी शिष्टिम के लिए 7.67 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। बिजली विभाग भी अपने स्तर से सर्वे कर प्रस्ताव तैयार कर रहा है जिससे बिजली के तार और खंभों को हटाने के बाद भूमिगत किया जा सके।
यहां है सड़क संकरी
लहुराबीर चौराहे से आइएमए बिल्डिंग के बीच में, चेतगंज तिराहा, बेनियाबाग चौराहा से नई सड़क तक
योजना
63.06 करोड़ रुपये कुल लागत 2.95 करोड़ से सिविल वर्क होगा
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का विस्तार होने के साथ बनारस में पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई है। प्रयागराज कुंभ-2025 में पलटप्रवाह के दौरान प्रशासनिक और
लहुराबीर से बेनियाबाग जाने वाले मार्ग पर होने के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। नई सड़क से चौक थाने तक जाने दालमंडी सड़क की चौड़ाई 17.5 मीटर की जा रही है। लोक निर्माण विभाग टेंडर करने के साथ चौड़ीकरण की जद में आए मकान को तोड़ा जाएगा.
वाहनों का दबाव मकानों का मुआवजा देने के लिए भवन स्वामियों से संपर्क कर रहा है। पीडब्ल्यूडी ने 43 भवन स्वामियों से बातचीत करने के साथ मुआवजा के लिए तैयार कर लिया है। लेकिन पीडब्ल्यूडी अभियंता 100 भवन स्वामियों से बातचीत करने के साथ एक साथ मुआवजा देना चाह रहे हैं।
14 मीटर चौड़ी होगी सड़क





