Thursday, February 26, 2026

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आइए! हमारे महामना की बगिया” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति

 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आइए! हमारे महामना की बगिया” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

“परिवर्तन योगेश” संस्था द्वारा आयोजित सुदर्शन सभा में देश के 16 राज्यों से आए विशिष्ट अतिथियों को किया गया सम्मानित

 

वाराणसी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ के.एन.उडप्पा सभागार मे दो दिवसीय शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था “परिवर्तन योगेश, नई दिल्ली” द्वारा “राष्ट्रीय सुदर्शन सभा एवं सांस्कृतिक सम्मान समारोह – काशी 2025” का भव्य आयोजन कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन के प्रबंधन में जिला चंदौली की चर्चित संस्था “पिता” ट्रस्ट व न्यू ग्लोबल रिसर्च फाउन्डेशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

इस समारोह का मुख्य उद्देश्य भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के प्रयासों से स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय की गरिमा से देशभर के विशिष्ट अतिथियों को परिचित कराना तथा उन्हें काशी की “अतिथि देवो भव” परंपरा के अंतर्गत सम्मानित करना है। इस समारोह में भारत के 16 राज्यों महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, असम एवं पंजाब से प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित हुई जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व प्राप्त कर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संत समागम आचार्य विचार के साथ बाबा विश्वनाथ वंदन, दीप प्रज्वलन, मंत्रोच्चार, भारतरत्न पंडित मदन मोहन महामना जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान, भारत रत्न काशी महामना पुरस्कार, साहित्य रत्न, जनसेवक सम्मान, कला शिरोमणि, ब्रम्हर्षि बोध सम्मान, विश्व अनमोल रत्न, ज्योतिष रत्न, राष्ट्रवादी संत सम्मान, राष्ट्र गौरव श्री सम्मान से अतिथियों के उपलब्धी को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने काशी की मीडिया के तरफ से महामना की बगिया में आए अतिथियों का अभिवादन किया. इस अवसर पर 7 महापुरुषों की हस्ताक्षरित तस्वीर का लोकार्पण और हम सब भारत की सन्तान – अपना भारत देश महान के नारों से सभाकक्ष गुंजित हुआ। प्रवीर, आनंद, राजेश, ऋषि, कृष्णा साथियों ने अतिथियों का अगवानी किया,बादल,विभा,सीमा, रीना ने अन्नपूर्णा और डॉ रवि कुमार द्विवेदी, डॉ हरीश मिश्र, आनन्द, अनिल सन्त सम्मान योगेश त्रेहन जी संस्थापक परिवर्तन योगेश ने संपादित किया। परिवर्तन योगेश संस्था के संरक्षक चंद्र भूषण मिश्र कौशिक और पत्रकार संजय शर्मा जी ने संयुक्त रूप से मंच संचालन किया धन्यवाद ज्ञापन दिल्ली से आई शिक्षिका भावना ने और राष्ट्र गान की प्रस्तुति दिलीप जायसवाल और गायक शिव सखा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir