वाराणसी चिरईगांव : ग्राम सभा उखथी नई बस्ती में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
चिरईगांव। ग्राम सभा उखथी नई बस्ती

में इन दिनों जलजमाव और सीवर निकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की गलियों में जगह-जगह कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के बाद से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों समप्यारी देवी, जयप्रकाश, बाडूराम, ओमप्रकाश गुप्ता, सुधीर और रमेश ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
गांव वालों का कहना है कि ग्राम प्रधान फंड की कमी का हवाला देकर कार्य शुरू नहीं करा पा रहे हैं। वहीं सफाई कर्मियों पर भी लापरवाही के आरोप लगे हैं — ग्रामीणों के अनुसार, सफाईकर्मी सिर्फ दिखावे का काम कर फोटो खींचकर चले जाते हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सीवर निकासी और जलजमाव की समस्या का समाधान कराने की मांग की “






