Thursday, February 26, 2026

विकसित भारत शताब्दी संकल्प संगोष्ठी कार्यक्रम चकिया विकासखंड में हुआ सम्पन्न

विकसित भारत शताब्दी संकल्प संगोष्ठी कार्यक्रम चकिया विकासखंड में हुआ सम्पन्न

हर नागरिक का राष्ट्र के लिए विशेष योगदान हो – ब्लॉक शम्भूनाथ यादव

चकिया, चन्दौली। विकासखंड चकिया के सभागार ब्लॉक प्रमुख शम्भूनाथ सिंह यादव व विकासखंड अधिकारी विकास सिंह के नेतृत्व में विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत शताब्दी संकल्प कार्यक्रम किया गया। ब्लॉक प्रमुख शम्भूनाथ सिंह यादव ने संगोष्ठी कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्र पंचायत को विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्पों के साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रदेश व देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित किए और कहां कि राष्ट्र को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए देश के हर नागरिक का हर क्षेत्र में विशेष योगदान होना चाहिए जिससे हमारा देश विकसित भारत की उपलब्धि को प्राप्त कर सके। विकासखंड अधिकारी विकास सिंह ने कहा कि विकसित राष्ट्र की संकल्पना निश्चित तौर पर गांव के पगडंडी से लेते हुए ही संभव है जिसके लिए केंद्र व राज्य सरकार प्रत्यक्ष रूप से देश के आखिरी पायदान पर भी हर सुविधा पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव, रंगलाल मौर्य, हिमांशु पाठक, सलीम, सलाम, कमलेश मौर्य, अलोक यादव, मौलबी साहब, अनिल यादव, लक्ष्मन कुमार, कुवरजीत पटेल, संदीप मौर्य, गुड्डु भारती, विनोद गौण्ड व अन्य सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir