Thursday, February 26, 2026

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस      मेरा हक मेरा अधिकार

रोहनिया

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

मेरा हक मेरा अधिकार

आज दिनांक 11अक्टूबर 25 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सृजन सेवा ट्रस्ट के सहयोग से ग्राम पंचायत लठिया रामपुर में *मेरा हक मेरा अधिकार* विषय पर किशोरियों और महिलाओं के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत और मुख्य अतिथियों के स्वागत के साथ की गई कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए कहा गया कि आज हम किशोरियों के लिए विशेष दिन है। आज हम आजाद तो हो गए है, संविधान द्वारा हमे बराबरी का अधिकार दिया गया है, पर हमारा समाज हमे हमारा अधिकार नहीं दे रहा है । आज हम अपने अधिकार और आजादी को पाने के लिए संघर्ष कर रहे है । जबकि किशोरियों को जब भी मौका मिला है वहां पर किशोरियों ने खुद को साबित किया है ।और हर क्षेत्र में किशोरियां आगे बढ़ रही है ।आज के दिन हम यह शपथ ले कि हम समाज से अपना हक और अधिकार लेकर रहेंगे ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रामपुर विजय सिंह ,लाठिया ग्राम प्रधान अर्चना देवी समेत रीता,कुसुम,जानकी, बबिता सैकड़ों महिला किशोरियों की भागीदारी रही ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir