Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

मिर्जापुर में महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला — घर में घुसकर की गई मारपीट, प्रशासन पर उठे सवाल

मिर्जापुर में महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला — घर में घुसकर की गई मारपीट, प्रशासन पर उठे सवाल

मिर्जापुर। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला पत्रकार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। सच की आवाज़ उठाने वाली इस पत्रकार पर हमले ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने दो दिन पहले ही आरोपी के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश में आरोपी ने अपने साथियों के साथ महिला पत्रकार के घर में घुसकर हमला बोल दिया। मारपीट, धमकी और दहशत फैलाने की पूरी कोशिश की गई।

सूत्रों का कहना है कि आरोपी पर पहले से ही कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं, बावजूद इसके वह खुलेआम घूम रहा था। इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़ित महिला पत्रकार ने जिला प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लोगों का कहना है — “क्या अब मिर्जापुर में सच लिखना गुनाह बन गया है? क्या महिला पत्रकारों की सुरक्षा सिर्फ फाइलों तक सीमित है?”

📍 फिलहाल मामला जांच के अधीन है, लेकिन इस हमले ने पत्रकार सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

रिपोर्ट ~ शिवम विश्वकर्मा

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir