Saturday, April 18, 2026

ग्रामीण महिलाओं ने दिया एकता का संदेश, मनाया हर्षोल्लास के साथ सामूहिक दीपोत्सव

 

ग्रामीण महिलाओं ने दिया एकता का संदेश, मनाया हर्षोल्लास के साथ सामूहिक दीपोत्सव

रिपोर्ट शुभम वर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की संसदीय क्षेत्र वाराणसी के काशी विद्यापीठ ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा रमसीपुर मे विश्व ज्योति जनसंचार समिति के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन  किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने हर्षोल्लास के साथ सामूहिक दीपोत्सव मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्था निदेशक प्रवीण जोशी ने कहा कि हमें जाति-पाति, धर्म से ऊपर उठकर मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का संदेश देता है। कार्यक्रम का संचालन अर्चना पटेल ने किया और शर्मिला जी ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार से प्रकाश, निराशा से आशा और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

कार्यक्रम में “प्रेम की बोली बोल” नाटक का मंचन प्रेरणा कला मंच के कलाकारों द्वारा किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने एकता और प्रेम का संदेश दिया।

काशी विद्यापीठ ब्लॉक प्रमुख पति प्रवेश कुमार पटेल जी ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

ग्राम प्रधान आशीष भाई पटेल ने कहा कि हमें परिवार और समाज में प्रेम, भाईचारा, एकता और सद्भाव के साथ रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व हमें आपसी मतभेदों को भूलकर एक साथ आने का संदेश देता है।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वयंसेविका सीमा आशीष प्रजापति, विशाल राय, सुन्दरम पटेल, अफजल, सुरेन्द्र पटेल, अतुल, संदीप राय, आर्यन पटेल, प्रमोद, अनील, अफसाना, मनोज, गीता प्रजापति, गीता राय, निर्जला, सीता, और रीना समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधान आशीष भाई पटेल, दयाकर पामासेट्टी, अर्चना पटेल, शर्मिला जी और अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir