*SRVS कॉलेज सिकंदरपुर में वार्षिक समारोह धूमधाम से सम्पन्न — SP आदित्य लांघे बोले, “सही राह कठिन जरूर, पर सफलता निश्चित”*
_*चंदौली,चकिया।*_
विजपुरवा, सिकंदरपुर स्थित SRVS कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। पूरे कॉलेज परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चंदौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने मंच से छात्रों को मिशन शक्ति और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा —
*> “अगर किसी अनजान नंबर से फोन या मैसेज आए कि आपका बिजली या पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, जहां से तत्काल मदद मिलेगी।”*
SP आदित्य लांघे ने कहा कि आजकल साइबर फ्रॉड में कई लोग बिना जानकारी के अपने खाते से पैसे गँवा बैठते हैं। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें और अनजान लोगों से बातचीत से बचें।
_उन्होंने आगे कहा —_
*> “पहले फिल्मों में दिखाया जाता था कि पुलिस देर से आती है, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। 112 पर कॉल करने पर पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम अब 8 से 10 मिनट का है, जबकि कई जगहों पर सिर्फ 3 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच रही है।”*
_*अपने प्रेरणादायक संबोधन में SP आदित्य लांघे ने कहा —*_
*> “हर बच्चे की कोई न कोई हॉबी होती है, उसे पहचानिए और निखारिए। सही रास्ता कठिन जरूर होता है, पर सफलता निश्चित मिलती है। गलत और आसान राह थोड़ी देर सुकून देती है, पर मंज़िल नहीं।”*
उन्होंने छात्रों से जीवन का मूल्य समझने और समाज में एक मिसाल बनने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में SP ने कॉलेज प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
*कार्यक्रम में चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह अपनी सुरक्षा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।*
-
इसके अलावा *SRVS* कॉलेज *मैनेजिंग डायरेक्टर छात्रबली सिंह, जयदीप सिंह, संजीव भूषण सिंह, एकेडमी एडवाइजर प्रभात कुमार, श्याम सिंह,* सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।


*रिपोर्ट: शिवम् विश्वकर्मा*







