Thursday, February 26, 2026

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बने सहारा — दिवंगत पत्रकार राकेश यादव के परिवार की जिम्मेदारी उठाई

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू बने सहारा — दिवंगत पत्रकार राकेश यादव के परिवार की जिम्मेदारी उठाई

 

✍️ Story By : खुशहाल पठान

 

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने एक बार फिर मानवता और संवेदना की मिसाल पेश की। शुक्रवार को वे जसौली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ पत्रकार राकेश चंद्र यादव के परिजनों से मुलाकात की।

 

इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राकेश का निधन सिर्फ पत्रकारिता जगत के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने घोषणा की कि वे राकेश की एक बेटी की शादी और दूसरी की नौकरी की जिम्मेदारी स्वयं निभाएंगे।

 

मनोज सिंह डब्लू ने कहा, “राकेश यादव ने पत्रकारिता के माध्यम से न सिर्फ समाज की आवाज़ उठाई, बल्कि हाशिए पर रहने वाले लोगों को भी पहचान दिलाई। वे सकारात्मक सोच के धनी और जीवंत व्यक्तित्व के मालिक थे, जो अंतिम क्षण तक मुस्कुराते रहे।”

 

उन्होंने यह भी कहा कि राकेश दो दशक से अधिक समय तक पत्रकारिता के माध्यम से समाज के लिए समर्पित रहे। अब समाज का फर्ज है कि संकट की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा रहे।

 

इस मौके पर दिवंगत पत्रकार के पिता श्यामा प्रसाद यादव सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। साथ ही अमित उपाध्याय, हेमंत कन्नौजिया, लल्लन बिंद, संतोष उपाध्याय, दयाराम यादव, गुड्डू सिंह, अखिलेश सिंह, गणेश गुप्ता, महमूद और आनंद सिंह भी उपस्थित रहे।

 

मनोज सिंह डब्लू बोले:

 

> “राकेश सिर्फ एक पत्रकार नहीं, बल्कि समाज की आत्मा थे। उनकी यादें और उनका काम हमेशा जिंदा रहेगा।”

 

 

 

रिपोर्ट: शिवम विश्वकर्मा, चंदौली से

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir