Saturday, October 17, 2026

किड्स कान्वेंट स्कूल, बियासड़ में धूमधाम से मनाया गया धनतेरस पर्व बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया

किड्स कान्वेंट स्कूल, बियासड़ में धूमधाम से मनाया गया धनतेरस पर्व बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया

बियासड़ 18 अक्टूबर: किड्स कान्वेंट स्कूल, बियासड़ में धनतेरस का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया और दीप जलाकर “दीया जलाओ, अंधेरा मिटाओ” का संदेश दिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रबंधक मिथलेश पांडेय और प्राचार्या राज कौर,
अध्यापक ~ मनोज सिंह,घनश्याम साहनी, अभिषेक सिंह, पूजा, गीता चौहान, काजल, शिवम दुबे आरती, अनु आदि ने किया। उन्होंने बच्चों को पर्व के महत्व के बारे में बताया और उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति जागरूक किया।

बच्चों ने दीप प्रज्ज्वलन कर स्कूल परिसर को रोशनी से सजाया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से धनतेरस की शुभकामनाएं दीं। पूरे माहौल में उत्सव की भव्यता और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

विद्यालय परिवार ने सभी को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

चंदौली से ~ अभिषेक उपाध्याय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir