Saturday, April 18, 2026

धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर एसपी चंदौली का पैदल गश्त, लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

रिपोर्ट शिवम् विश्वकर्मा
चंदौली, 18 अक्टूबर।

आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली और भैया दूज को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे ने शनिवार को खुद मैदान में उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने थाना अलीनगर और मुगलसराय कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर हालातों का निरीक्षण किया और आमजन को सुरक्षा एवं शांति का भरोसा दिलाया।

गश्त के दौरान एसपी ने संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन निगरानी, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उन्होंने सतर्कता बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के सख्त निर्देश दिए।

एसपी आदित्य लांग्हे ने जिलेवासियों से अपील की कि वे त्योहारों को शांति, सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाएं, किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत 112 हेल्पलाइन या नजदीकी थाना से संपर्क करें।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सदर (आईपीएस) अनंत चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्णमुरारी शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

👉 एसपी चंदौली की पहल से लोगों में सुरक्षा का विश्वास और पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

रिपोर्ट:शिवम् विश्वकर्मा

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir