
चिरईगांव/वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड के बरियासनपुर स्थित लोक चेतना समिति कार्यालय में शनिवार को दीपावली पर्व के पूर्व एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति और सद्भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि दीपावली सिर्फ बाहरी सफाई का नहीं, बल्कि आंतरिक शुद्धि का पर्व है।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. निती भाई ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों के अंदर से द्वेष, अपमान, गैर बराबरी और भेदभाव की भावना को खत्म करना ही दीपावली का असली संदेश है। उन्होंने समाज से इन कुरीतियों को दूर करने के लिए आंतरिक सफाई की जरूरत पर बल दिया।
वक्ता रामदुलार ने सभी को इंसानियत के धर्म को कभी न भूलने और सबका सम्मान करने का संदेश दिया।
बरियासनपुर इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र ने भी सभा को संबोधित करते हुए सद्भावना और शांति के महत्व पर अपने विचार व्यक्त कि

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने देश और दुनिया में आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के लिए संकल्प लिया।






