Saturday, April 18, 2026

शिवपुर विधानसभा को 9.25 करोड़ की सौगात: मंत्री अनिल राजभर ने ‘मलिन बस्ती विकास योजना’ के कार्यों का किया शिलान्यास

वाराणसी: लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री माननीय श्री अनिल राजभर जी ने रविवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के राज अर्चना लॉन, सलारपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत नवसृजित वार्डों में स्वीकृत लगभग 9.25 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

 

कार्यक्रम के दौरान, मंत्री अनिल राजभर जी ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने ज़ोर दिया कि इन स्वीकृत कार्यों से अल्प विकसित एवं मलिन बस्तियों के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि यह राशि नवसृजित वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल और अन्य आवश्यक बुनियादी ढाँचों को मजबूत करने में खर्च की जाएगी।

 

शिलान्यास समारोह में माननीय मंत्री जी के प्रतिनिधि संजय सिंह, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश राजभर, कमलेश मौर्या, अभय प्रजापति, पार्षद हनुमान सोनकर, पार्षद गौरव राय, विक्की सिंह और नवीन मिश्रा सहित कई स्थानीय नेता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस महत्वपूर्ण विकास पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir