Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली पुलिस ने दबोचा 25,000 के इनामी शातिर तस्कर, तीन जिलों के लिए था सिरदर्द

 

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान में नौगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को चिरवाटांड मोड़ के पास सड़क किनारे स्थित चबूतरे से 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त रामबचन यादव को गिरफ्तार किया गया।

 

 

अलीनगर थाना क्षेत्र के लौंदा निवासी रामबचन यादव शातिर पशु तस्कर के रूप में जाना जाता था और चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में एक दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित था। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आयुध अधिनियम, विद्युत अधिनियम और भादवि की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं।

 

लंबे समय से फरार चल रहे रामबचन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। यह गिरफ्तारी नौगढ़, चकिया, राजगढ़, कछवा, अहरौरा और घोरावल थानों में दर्ज गंभीर मामलों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

 

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तरुण कश्यप, हेड कांस्टेबल परशुराम, हेड कांस्टेबल ऋतुराज, कांस्टेबल सतीश यादव और कांस्टेबल नंद कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

इस सफलता से पुलिस को तीन जिलों में शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

चंदौली से शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir