Saturday, April 18, 2026

संकट की घड़ी में दिखा ‘अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा’ परिवार का दम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में मिला अभूतपूर्व सहयोग

संकट की घड़ी में दिखा ‘अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा’ परिवार का दम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में मिला अभूतपूर्व सहयोग

 

वाराणसी चिरईगाँव. आज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा परिवार की एकजुटता और भावनात्मक समर्थन की एक दिल को छू लेने वाली मिसाल हाल ही में देखने को मिली। जब परिवार के एक सदस्य पर संकट आया, तो संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी और सभी भाइयों ने न सिर्फ नैतिक समर्थन दिया, बल्कि हर तरह से सहयोग के लिए खुलकर सामने आए।

यह मामला महासभा के एक सदस्य के बच्चे से जुड़ी संकटमय स्थिति का है, जिसके बारे में पता चलते ही पूरा ‘क्षत्रिय महासभा परिवार’ उसकी ढाल बनकर खड़ा हो गया। सदस्य ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, “आज पता चला अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा परिवार का हिस्सा बनना क्या होता है। यह परिवार की असली ताकत है।”

संगठन के सदस्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और सभी भाइयों ने जिस अपनापन और एकता का परिचय दिया, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में बच्चे के लिए हर तरह से – तन, मन और धन से – आगे बढ़कर साथ दिया। यह सहयोग सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार की ओर से मिला एक मजबूत सहारा था।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक सच्चा परिवार है, जो अपने सदस्यों के सुख-दुख में मजबूती से खड़ा रहता है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी के नेतृत्व में दिखी यह एकता, समाज के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है, जो सिखाती है कि एकजुटता ही सबसे बड़ी शक्ति है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir