Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली: थाना इलिया पुलिस की बड़ी सफलता, तीन शातिर चोर गिरफ्तार — छह चोरी की बैटरियां बरामद

चंदौली: थाना इलिया पुलिस की बड़ी सफलता, तीन शातिर चोर गिरफ्तार — छह चोरी की बैटरियां बरामद

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना इलिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में, थाना इलिया के थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में —

1️⃣ अनिकेत उर्फ बन्टी पुत्र चन्द्रशेखर

2️⃣ शनि पुत्र डबलू, दोनों निवासी ग्राम बरियारपुर थाना इलिया, जनपद चंदौली

3️⃣ प्रकाश उर्फ राजन पुत्र स्व. दुधनाथ, निवासी ग्राम चन्दा थाना चाँद, जनपद कैमूर (भभुआ, बिहार) शामिल हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन तीनों को भिटिया शिव मंदिर, ग्राम घोड़सारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 02 बड़ी बैटरी और 04 छोटी बैटरियां (कुल 06) बरामद की गईं।

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई मु.अ.सं. 81/2025 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

📍 थाना इलिया पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से एक बार फिर अपराध पर लगा अंकुश, इलाके में बढ़ी सुरक्षा की भावना।

 

*चंदौली से शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट*

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir