Thursday, February 26, 2026

Chandauli News : डीडीयू जंक्शन के जनआहार स्टॉल पर यात्रियों के साथ लापरवाही! बासी खाना और ओवरचार्जिंग का आरोप, एक्स पर गूंजी शिकायत

 

Chandauli News : डीडीयू जंक्शन के जनआहार स्टॉल पर यात्रियों के साथ लापरवाही! बासी खाना और ओवरचार्जिंग का आरोप, एक्स पर गूंजी शिकायत

चंदौली। छठ पर्व पर घर लौट रहे यात्रियों के लिए डीडीयू जंक्शन का जनआहार स्टॉल मुसीबत बन गया। स्टेशन पर यात्रियों को बासी खाना परोसने और तय रेट से ज़्यादा वसूली करने का गंभीर मामला सामने आया है।

दिल्ली–हावड़ा रेलमार्ग के अहम स्टेशन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) पर मौजूद जनआहार फूड प्लाजा में यह घटना हुई। यात्री अजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पूरी घटना साझा कर रेलवे प्रशासन से शिकायत की है।

 

जानकारी के अनुसार, अजय अपने परिवार के साथ स्पेशल ट्रेन संख्या 02310 के बी7 कोच में यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के अधिक विलंब से परेशान होकर वे स्टेशन के जनआहार स्टॉल पर पहुंचे। उन्होंने जब एक प्लेट भोजन मांगा तो स्टॉल कर्मी ने 130 रुपये मांगे।

अजय ने जब इस पर वीडियो बनाना शुरू किया, तो कर्मचारी तुरंत 110 रुपये में खाना देने को तैयार हो गया। यात्री ने ऑनलाइन भुगतान कर खाना लिया और ट्रेन में लौट गए।

लेकिन ट्रेन खुलने के बाद जैसे ही उन्होंने पैक खोला, उसमें तेज बदबू और बासीपन महसूस हुआ। अजय ने बताया कि मजबूरी में उन्हें पूरा खाना फेंकना पड़ा। बाद में उन्होंने रेल मंत्रालय और पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों को टैग करते हुए एक्स पर शिकायत दर्ज की।

रेलवे प्रशासन जहां यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के दावे करता है, वहीं यह घटना उन दावों की पोल खोलती दिख रही है। पहले भी स्टेशन पर ओवरचार्जिंग, बदसलूकी और गंदे भोजन के कई मामले सामने आ चुके हैं।

 

रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित दर के अनुसार, जनआहार में एक प्लेट भोजन की कीमत 90 रुपये तय है। इसके बावजूद यात्रियों से अधिक राशि वसूली जा रही है, जो नियमों की सीधी अवहेलना है।

 

स्थानीय यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने जनआहार संचालक पर कड़ी कार्रवाई और खानपान व्यवस्था की जांच की मांग की है। उनका कहना है कि छठ जैसे पर्व पर रेलवे को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि यात्रियों को शुद्ध, ताज़ा और सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

 

चंदौली से शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir