Dalimss Sunbeam चकिया में सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित
Dalimss Sunbeam चकिया में सीपीआर प्रशिक्षण आयोजित

आज, शुक्रवार, 24 अक्टूबर 2025 को, डालिम्स सनबीम चकिया के परिसर में सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीपीआर, जिसे हृदय फेफड़े पुनर्जीवन भी कहा जाता है, कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा है, जो अनमोल जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में कक्षा 8 से कक्षा 12 तक के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण का संचालन विद्यालय के माननीय एम.डी. सर, डॉ. विवेक प्रताप सिंह जी ने किया। उनके साथ, द्राविलोका अस्पताल, चकिया के डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह, जो कि आईएमए-चकिया शाखा के सचिव भी हैं, ने छात्रों को जीवन रक्षक तकनीक के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
छात्रों को बताया गया कि कैसे सही समय पर और सही तरीके से सीपीआर देकर किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। यह पहल छात्रों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करने और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
चन्दौली से ~ अनिल कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट