Thursday, February 26, 2026

छठ पूजा की तैयारियों का लिए जायजा, तहसीलदार देवेंद्र यादव ने किया माँ काली (चकिया) के पोखरे का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

छठ पूजा की तैयारियों का लिए जायजा, तहसीलदार देवेंद्र यादव ने किया माँ काली (चकिया) के पोखरे का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

चन्दौली/चकिया। आगामी छठ महापर्व को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से शुक्रवार को चकिया तहसीलदार देवेन्द्र यादव और नायब तहसीलदार मुहम्मद अंसारी ने नगर के प्रमुख काली जी और रानी के पोखरे का निरीक्षण किया।

​अधिकारियों ने छठ पूजा स्थलों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हजारों की संख्या में आते हैं श्रद्धालु

​बता दें कि चकिया में छठ पूजा करने के लिए लगभग दस हजार से अधिक श्रद्धालु आते हैं। इनमें बिहार, सोनभद्र और मीरजापुर तक के भक्त शामिल होते हैं। छठ पर्व के दौरान प्रमुख समाजसेवी भी अपनी सेवा प्रदान करते हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग भी अपना मेडिकल कैंप लगाकर श्रद्धालुओं को निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराता है।

​तहसीलदार और नायब तहसीलदार के इस निरीक्षण से छठ पूजा की तैयारियों को गति मिली है और प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir