Sunday, April 19, 2026

डवक में छठ महापर्व की रौनक: घाटों पर तैयारियों का दौर तेज, गांव में छाई भक्ति की लहर

डवक में छठ महापर्व की रौनक: घाटों पर तैयारियों का दौर तेज, गांव में छाई भक्ति की लहर

 

बबुरी। ग्राम सभा डवक – लाल चौक घाट पर छठ महापर्व को लेकर माहौल पूरी तरह श्रद्धा और उत्साह से सराबोर है। शनिवार से शुरू होने वाले डाला छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। हर ओर सफाई, सजावट और गीत-संगीत की गूंज सुनाई दे रही है।

ग्राम प्रधान प्रत्याशी निरंजन मौर्य ने बताया कि “गांव के हर छठ व्रती को सुविधा मिले, इसके लिए घाटों पर विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं। साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा पर पूरी नजर रखी जा रही है।”

 

गांव के युवा और सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह, आलोक राय उर्फ अनु राय, और गुलाब बिंद लगातार घाटों पर व्यवस्थाएं संभालने में जुटे हैं। महिलाएं पूजा सामग्री तैयार कर रही हैं तो बच्चे रंगोली और दीपों से घरों को सजा रहे हैं।

गांव में चारों तरफ़ उत्सव का माहौल है — लोग अपने परिवार और मित्रों संग सूर्य देव की उपासना की तैयारियों में मग्न हैं।

इस बार डवक गांव में छठ पर्व न सिर्फ आस्था का प्रतीक बनेगा, बल्कि एकता, सहयोग और खुशियों का संदेश भी देगा।

 

*रिपोर्ट:शिवम् विश्वकर्मा*

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir