Thursday, February 26, 2026

चंदौली में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक दिन में 292 वाहनों का चालान, 3.31 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

चंदौली। सड़कों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को ज़ोरदार अभियान चलाया। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एक ही दिन में 292 वाहनों का चालान काटा गया, जिससे कुल ₹3,31,000 का जुर्माना वसूला गया।

 

यह विशेष अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी (पीडीडीयू नगर) और क्षेत्राधिकारी (यातायात) के मार्गदर्शन में प्रभारी यातायात के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस टीम ने जिलेभर में जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट लगाकर ऑटो, निजी और व्यावसायिक वाहनों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।

 

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर की गई। साथ ही तीन सवारी, नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया।

कार्रवाई का विवरण:

1.बिना हेलमेट: 167 वाहन

2.नो पार्किंग: 59 वाहन

3.तीन सवारी: 16 वाहन

अन्य नियम उल्लंघन: कई वाहन

सिर्फ चालान ही नहीं, पुलिस ने लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया। टीम ने वाहन चालकों को नशे में गाड़ी न चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, ओवरलोडिंग से बचने और सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी।

 

एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि सड़कों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ संदेश दिया —

> “सुरक्षित यात्रा के लिए नियमों का पालन जरूरी है, वरना कार्रवाई तय है।”

यह सख्त कार्रवाई यह दर्शाती है कि चंदौली पुलिस अब ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी।

रिपोर्ट: शिवम् विश्वकर्मा

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir