Thursday, February 26, 2026

चकिया: 28 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मचा हड़कंप

चकिया: 28 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मचा हड़कंप

 

चकिया। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब 28 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

 

मृतका की पहचान पूजा मौर्य (28 वर्ष) पत्नी अजय कुमार, निवासी भीखमपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पूजा का मायका ग्राम गौरी, थाना बबुरी में है। लगभग चार वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी और उसका दो वर्ष का एक छोटा बेटा है।

 

परिजनों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और पूजा को फंदे से नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

फिलहाल पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि आत्महत्या के पीछे की वजह घरेलू कलह, मानसिक तनाव या कोई अन्य कारण तो नहीं।

चंदौली से~ शिवम् विश्वकर्मा

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir