Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

छठ पूजा की तैयारियों के बीच भाजपा नेता के घर बड़ी चोरी, 10 लाख के जेवरात और 30 हजार नकद पर हाथ साफ

छठ पूजा की तैयारियों के बीच भाजपा नेता के घर बड़ी चोरी, 10 लाख के जेवरात और 30 हजार नकद पर हाथ साफ


चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के पचखरी गांव में शनिवार की रात चोरों ने भाजपा नेता के घर में धावा बोलकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर 30 हजार रुपये नकद और करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, पचखरी गांव निवासी जयप्रकाश सिंह, जो भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री और शक्ति केंद्र प्रभारी हैं, के घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार की महिलाएं पूजा-पाठ के बाद देर रात आराम करने चली गईं। इसी बीच अज्ञात चोर घर में दाखिल हुए और बड़े पुत्र के कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण उड़ा ले गए।

 

सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास तलाश करने पर पास के मकान की छत पर कुछ खाली जेवरों के डिब्बे और सामान बिखरे मिले। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

 

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में आतंक और नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्त और निगरानी में लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, घटना से भाजपा नेता का परिवार आहत और सदमे में है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंदौली से~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir