Thursday, February 26, 2026

चंदौली: दवा लेकर लौट रहे बुजुर्ग साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा मातम

चंदौली: दवा लेकर लौट रहे बुजुर्ग साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा मातम

 

चंदौली। जिले के चकिया थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें साइकिल से घर लौट रहे बुजुर्ग की जान चली गई। सोनहुल गांव निवासी 55 वर्षीय चिखुरी पुत्र टेनी रविवार सुबह सैदुपुर से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे।

 

बताया जा रहा है कि जैसे ही वे मोहम्मदाबाद स्थित सब्जी मंडी के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चिखुरी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

रिपोर्ट ~ अनिल उपाध्याय

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir