Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

साइक्लोथान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

वाराणसी/दिनाँक: 26 अक्टूबर 2025 (सू0वि0)

 

साइक्लोथान-2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

 

वाराणसी। विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा व जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा साइक्लोथान – 2025 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला प्रशासन, वाराणसी की ओर से सांसद खेल प्रतियोगिता काशी-2025 का आयोजन उदय प्रताप कॉलेज में आयोजित हो रही प्रतियोगिता में 18 वर्ष तक या इससे कम उम्र के बच्चों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता यू पी कॉलेज खेल मैदान से शुरू होकर भोजूबीर, अर्दली बाजार, पुलिस लाइन चौराहे से मकबूल आलम रोड, चौकाघाट होते हुए सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर समाप्त हुई। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, यू पी कालेज के प्रधानाचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir