काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में रोहनिया विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को वितरण किया प्रमाण पत्र
रोहनिया। करसड़ा स्थित मिनी स्टेडियम के मैदान में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान आयोजित ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट उप जिलाधिकारी सदर नितिन सिंह तथा खंड विकास अधिकारी राजेश यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी राम पूजन पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में काशी विद्यापीठ ब्लाक के 13 न्याय पंचायत के विजेता खिलाड़ियों ने योगासन, वॉलीबॉल ,चिनअप, पुशअप ,ऊंची कूद, लंबी कूद ,रस्सी कूद,कबड्डी,खो-खो इत्यादि विभिन्न प्रतियोगिताएं में भाग लिया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि करसड़ा के इस मिनी स्टेडियम के विकास के लिए हमने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को 5 करोड रुपए का प्रस्ताव दिया है।जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलकूद में काफी सहूलियत होगी। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह, कार्यालय प्रभारी एवं जिला महा सचिव राजकुमार वर्मा, गोविंद पटेल, श्याम बली पटेल ,विनोद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।




