Saturday, October 17, 2026

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व ग्राम प्रधान विजय पटेल 

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व ग्राम प्रधान विजय पटेल

 

वाराणसी::राजातालाब

राजातालाब चौराहे पर रविवार शाम को तृतीय पुण्यतिथि पर कचनार गाँव के पूर्व ग्राम प्रधान विजय पटेल को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विजय पटेल आजीवन गरीबो, कमजोर लोगों की मदद करने का कार्य करते रहे। उन्होंने कमजोर लोगों की मदद करके एक मिसाल पेश की, जिससे सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। वह हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके विचार सभी को गरीबों की मदद के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इसके पहले विजय पटेल के चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर और कैंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया अंत में दो मिनट का मौन रखा गया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir