Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

चंदौली से बड़ी खबर : छठ पूजा की वीडियो बनाते समय जुगाड़ की नाव पलटी, तीन किशोर नदी में डूबे, रेस्क्यू अभियान जारी

चंदौली से बड़ी खबर : छठ पूजा की वीडियो बनाते समय जुगाड़ की नाव पलटी, तीन किशोर नदी में डूबे, रेस्क्यू अभियान जारी

चंदौली। आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव के पास चंद्रप्रभा नदी में छठ पूजा की वीडियो बना रहे कुछ किशोर जुगाड़ की नाव पलटने से नदी में डूब गए। हादसे में तीन किशोर लापता हैं, जबकि तीन अन्य ने तैरकर अपनी जान बचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार, डौरी कला गांव के निवासी मंटू, पिंटू सोनकर, रितेश सोनकर, यश, अरूण और पीयूष नाव पर बैठकर घाट पर हो रहे छठ पूजा का वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि नाव जर्जर और अस्थायी थी। इसी दौरान नाव में पानी भरने लगा और देखते ही देखते नदी के बीच पलट गई। हादसे में मंटू, पिंटू और रितेश किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि यश (16), अरूण (14) और पीयूष (13) गहरे पानी में डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही बबुरी पुलिस, डीएम चंद्रमोहन गर्ग, एएसपी अनंत चंद्रशेखर और विधायक कैलाश आचार्य मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल गोताखोरों की टीम को बुलाकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया और एनडीआरएफ टीम को भी सूचित किया गया है।

रात होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयाँ आ रही हैं, लेकिन पुलिस और गोताखोर लगातार नदी में खोजबीन कर रहे हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह हादसा एक बार फिर लापरवाही की बड़ी मिसाल बन गया, जिसने छठ जैसे पवित्र पर्व की खुशियों को गम में बदल दिया।

चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir