Saturday, April 18, 2026

बबुरी (हटिया) में छठ महापर्व की भक्ति में सराबोर रहा जनसैलाब, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

बबुरी (हटिया) में छठ महापर्व की भक्ति में सराबोर रहा जनसैलाब, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

 

चंदौली। लोक आस्था का सबसे पवित्र पर्व छठ पूजा सोमवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। बबुरी (हटिया) क्षेत्र के घाटों, तालाबों और नदी किनारे सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। निर्जला व्रत रखकर व्रती महिलाओं ने शाम के समय डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर यह पर्व संपन्न होगा।

 

पूरे क्षेत्र में छठ की भव्यता देखते ही बन रही थी। घाटों को दीपों और झालरों से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण दिव्य आभा से जगमगा उठा। “छठ मइया के जयकारे” और भक्ति गीतों की गूंज से माहौल आध्यात्मिक हो उठा। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सजी-धजी, सिर पर डाला लिए सूर्य उपासना में लीन रहीं। वहीं बच्चे और पुरुष भी इस पावन पर्व में पूरे उत्साह से सहभागी बने।

 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। बबुरी थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार घाटों का निरीक्षण करता रहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

चारों ओर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का ऐसा संगम दिखा कि बबुरी (हटिया) छठ मइया की आस्था में पूर्णतः डूबा नजर आया।

चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir