Saturday, October 17, 2026

वाराणसी: तुलसी घाट पर छठ पर्व के दौरान वीगन जागरूकता अभियान

वाराणसी: तुलसी घाट पर छठ पर्व के दौरान वीगन जागरूकता अभियान

​वाराणसी, तुलसी घाट: डाला छठ पर्व के शुभ अवसर पर ‘वीगन्स ऑफ़ वाराणसी’ और ‘थिंकर्स-इवोल्यूशन्स फाउंडेशन’ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से पशु क्रूरता निवारण और वीगन (Vegan) जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया।

​यह अभियान तुलसी घाट पर आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में पशु-क्रूरता के विरुद्ध संवेदनशीलता जगाना और लोगों को करुणा, अहिंसा तथा वीगन जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

​अभियान के दौरान पशु अधिकारों और करुणामय जीवनशैली पर केंद्रित पोस्टर प्रदर्शित किए गए, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जागरूकता फैलाने के लिए मौके पर डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई गईं। इसके अतिरिक्त, उपस्थित दर्शकों के बीच पशु संरक्षण संबंधी शैक्षिक स्केच और संदेश-पत्रक भी वितरित किए गए।

​इस पहल में थिंकर्स-इवोल्यूशन्स फाउंडेशन के संस्थापक करुणेश पांडेय के साथ-साथ कैलाश, मुस्कान, राहुल, दीक्षा, लक्ष, उदिता जैसे कई जागरूक नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी की।

चन्दौली से ~ परीक्षित उपाध्याय की एक रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir