Thursday, February 26, 2026

ग्रामीण अंचलों में भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आस्था का महा पर्व छठ

उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के विकाश खण्ड शहाबगंज के ग्रामीण इलाको में आस्था का झलक बरकरार है बड़े ही हर्षोल्लास के साथ छठ का महा पर्व मनाया गया ।

प्रत्येक ग्राम सभाओं में आस्था का जन सैलाब देखने को मिला

इस पर्व को सफल बनाने के लिए समाज सेवियों ग्राम प्रधानों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

फल वितरण चाय नाश्ते साज सज्जा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया ।

विकाश खंड के प्रत्येक ग्राम पंचायत में आस्था के पर्व छठ को बड़े ही शांति एवं सौहार्द पूर्ण रूप से मनाया गया।।

छठ पूजा का महापर्व आज यानी 28 अक्टूबर 2025 को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर में धूम रही और लोग अपने घरों और घाटों पर पूजा-अर्चना में जुटे रहे ।

छठ पूजा सूर्य देव और छठी मइया को समर्पित एक प्राचीन हिंदू त्योहार है, जो भक्तों को अच्छे स्वास्थ्य और परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देता है। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और संतानों की लंबी उम्र की कामना करना है।

दिन मंगलवार 28 अक्टूबर 2025 को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने का समय सुबह 6:28 से 6:45 बजे तक था। इस शुभ मुहूर्त में व्रती महिलाएं और श्रद्धालुगण जल में खड़े होकर भगवान आदित्य देव को अर्घ्य अर्पित किए और अपने परिवार की खुशहाली और बेहतर भविष्य के लिए प्रार्थना किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं और लोगों को इस पर्व की बधाई दी है। अन्य नेताओं ने भी लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी हैं और छठ पूजा के महत्व को बताया है।

छठ पूजा एक ऐसा पर्व है जो हमें जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का महत्व सिखाता है। इस पर्व के माध्यम से हम अपने परिवार और समाज के साथ जुड़ते हैं और एक दूसरे के साथ मिलकर पूजा-अर्चना करते हैं। आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पूजा का समापन होगया। और लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इस पर्व का आनंद लिए।

Reported by

Piyush Mishra Up 18 news live

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir