Thursday, February 26, 2026

वाराणसी में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर: आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल ने की बड़ी पहल

वाराणसी में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर: आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल ने की बड़ी पहल

वाराणसी। राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नेत्रहीनता को दूर करने के उद्देश्य से, आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल (श्री कंची कामकोटि मेडिकल ट्रस्ट की एक इकाई) ने एक विशाल निःशुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन करने की घोषणा की है। यह शिविर आगामी 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा, जिसे श्री दैत्रा वीर बाबा समिति, छोटा लालपुर, वाराणसी का सहयोग प्राप्त है।

निःशुल्क जाँच एवं आधुनिक ऑपरेशन

शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क जाँच की जाएगी। जाँच के बाद, ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का आधुनिक लेंस प्रत्यारोपण विधि द्वारा निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। यह सेवा समाज के गरीब और जरूरतमंद तबके को दृष्टि प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।.

मोकलपुर के डॉ दिनेश मिश्रा की टीम विशेष रूप से इस शिवीर में अपनी सेवाएँ देगी।

जाँच स्थल और समय

मरीजों की प्रारंभिक जाँच समोधी कटरा, मोकलपुर चौराहा (ढाब), वाराणसी में की जाएगी। अस्पताल की ओर से यह भी बताया गया है कि यह शिविर आमतौर पर प्रत्येक माह के आखिरी मंगलवार को आयोजित किया जाता है, लेकिन विशेष कारण से इस माह यह गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जा रहा है।

मरीजों के लिए विशेष निःशुल्क सुविधाएँ

आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

निःशुल्क आवागमन: ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को जाँच स्थल से आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल तक ले जाने और वापस लाने के लिए बस या कार द्वारा निःशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।

अस्पताल में निःशुल्क सेवाएँ: अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मरीजों के उपचार की पूरी लागत के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था भी पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

आवश्यक दस्तावेज़ इच्छुक लाभार्थियों को शिविर में जाँच के लिए आते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ और सामग्री साथ लाना अनिवार्य है:

आधार कार्ड की फोटो कॉपी।

अपना मोबाईल नम्बर।

मास्क।

अगर पहले से कोई दवा ले रहे हैं तो उसकी पूरी जानकारी या दवाइयाँ।

संपर्क जानकारी: अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए विनोद सिंह (कल्लू) से उनके मोबाईल नंबर 9415811638 पर संपर्क किया जा सकता है।

अस्पताल का पता: आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, रिंग रोड, फेज-1 माधोपुर, वाराणसी-221003 (गेल सी.एन.जी. के पास)

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir