Sunday, April 19, 2026
No menu items!
No menu items!

कोदोचक नाव हादसे में बड़ा एक्शनः चालक गिरफ्तार, तीन किशोरों की मौत से गांव में मातम

कोदोचक नाव  हादसे में चालक गिरफ्तार:

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक गांव में छठ पूजा के दिन हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हादसे में तीन मासूम किशोरों की मौत के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नाव चालक पिंटू सोनखर (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

 

घटना सोमवार शाम की है, जब छठ घाट पर पूजा के दौरान कुछ किशोर चंद्रप्रभा नदी में नाव से सैर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नाव बीच धारा में पहुंचते ही असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में यश (16), पीयूष (13) और अरुण (13) गहरे पानी में समा गए। स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और अंधेरा होने से राहत कार्य मुश्किल हो गया।

 

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और लगातार 36 घंटे की मशक्कत के बाद बुधवार को तीनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए।

 

जांच में सामने आया कि नाव चालक पिंटू सोनखर बिना किसी अनुमति या सुरक्षा उपकरण के नाव चला रहा था। इसी दौरान किशोर नाव पर खड़े होकर फोटो और वीडियो बना रहे थे, जिससे नाव असंतुलित होकर पलट गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से मृत्यु कारित करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। लोगों का कहना है कि घाटों पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्ती से लागू की जाए ताकि इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो।

 

चंदौली से~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir