भव्य देव दीपावली समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
चकिया। आगामी देव दीपावली और छठ पर्व को लेकर ओम सेवा समिति की बैठक बुधवार की शाम चकिया स्थित मां काली मंदिर शक्ति पीठ प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष के कार्यक्रम को और अधिक भव्य व अद्वितीय बनाने पर जोर दिया गया।
समिति के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से अमरदीप मोदनवाल बालाजी (सभासद) को समिति का अध्यक्ष और दीपक चौहान को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष मनीष जायसवाल, कोषाध्यक्ष अंकित राज, मंत्री राहुल विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी शुभम मोदनवाल, तथा प्रबंधक सुजीत जायसवाल, संरक्षक आलोक जायसवाल, विनोद केसरी, लोकनाथ सिंह निक्की, प्रीतम जायसवाल, आशीष मोदनवाल आदि पदाधिकारी निर्वाचित हुए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार देव दीपावली समारोह में संगीतमयी भजन संध्या, सामूहिक आरती और एकादश सहस्र दीप प्रज्वलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को यादगार और सांस्कृतिक रूप से भव्य बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
बैठक में विशाल कश्यप, प्रिंस गुप्ता, प्रभात मौर्य, मनोज चौहान, सत्यम जायसवाल समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।
🌸 ओम सेवा समिति की यह परंपरा चकिया क्षेत्र में भक्ति, सेवा और एकता का प्रतीक बन चुकी है।
चंदौली से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट





